businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में इस बार 10 फीसदी तक घट सकती है सरसों की बिजाई

Source : business.khaskhabar.com | Nov 27, 2024 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mustard sowing may decrease by 10 percent in the country this time 685803-:मिट्‌टी में नमी और तापमान ज्यादा होने के कारण बिजाई देरी से शुरू हुई

जयपुर(रामबाबू सिंघल )।
देश में इस साल सरसों की बिजाई 5 से 10 फीसदी तक कम होने की आशंका है। सूत्रों का कहना है कि सरसों की बिजाई में गिरावट देखी जा रही है। गर्मी के कारण नुकसान की आशंका के चलते सरसों की बिजाई घटी है। अक्टूबर में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। नवबंर में अब तक भी पारा सामान्य से अधिक रहा है। राजस्थान में पारा सामान्य से 2 से 7 डिग्री ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में सरसों की बिजाई 7 प्रतिशत से ज्यादा घटने के समाचार हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में भी सरसों की बिजाई कम हुई है। गौरतलब है कि भारत खाने के तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। सरसों की बिजाई घटने के क्या कारण हैं और देश में  बिजाई कितनी रह सकती है। अलवर स्थित विजय सॉन्वैक्स के एमडी विजय डाटा ने बताया कि मिट्‌टी में नमी और तापमान ज्यादा होने के कारण सरसों की बिजाई देरी से शुरू हुई है। राजस्थान में करीब 7 फीसदी बिजाई कम हुई है। हालांकि वर्तमान में सरसों एमएसपी से ऊंची बिक रही है। जयपुर मंडी में बुधवार को सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव 6625 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले गए। विजय डाटा ने कहा कि सरसों में नमी होने के कारण किसान दूसरी फसलों की ओर रुख कर सकता है। डाटा के अनुसार इंडस्ट्री के लिए फ्यूचर्स अच्छे होते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पाम एवं सोया का वायदा जल्द शुरू होना चाहिए। वायदा शुरू होने से किसानों का फायदा होगा।

[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]