businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नेस्ले को नष्ट करनी है 550टन मैगी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 nestle seeks permission from supreme court to destroy 550 tons maggi 89848नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने गुरूवार को सुप्रीमकोर्ट से मैगी के 550 टन के पुराने भंडार को नष्ट करने की मंजूरी मांगी। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने जब यह याचिका न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति सी नागप्पन के समक्ष रखी, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इस पर विचार-विमर्श किए जाने की जरूरत बताई।

जैसे ही एफएसएसएआई के वकील ने नेस्ले द्वारा पहले भी साक्ष्यों को नष्ट करने का मुद्दा उठाया, साल्वे ने अदालत से कहा कि यह एक पुराना आरोप है जो उच्च न्यायालय के सामने उठाया जा चुका है। इस पर एफएसएसएआई के वकील ने कहा कि उन्हें इस बारे में मशविरा करना होगा।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई स्थगित कर दी और इसकी अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0