businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भोपाल में ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी मछली

Source : business.khaskhabar.com | Dec 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 online orders will fish in bhopal 137510भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर! नए साल से उन्हें ऑनलाइन आर्डर पर घर बैठे ही ताजी मछली मिलने लगेगी।  

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक में बताया गया कि ऑनलाइन ऑर्डर पर घर तक मछली पहुंचाने के लिए मत्स्य महासंघ सोलर पैनल से संचालित फ्रिज युक्त वेन चलाने के साथ ही निजी क्षेत्र की सप्लाई एजेंसी से भी टाई-अप करने पर विचार कर रहा है। सफल होने पर योजना का विस्तार प्रदेश के दूसरे शहरों में भी किया जाएगा।

बैठक में आर्य ने कहा कि प्रदेश में खेती लाभ का धंधा बनी है। बढ़ते मछली-पालन ने किसानों की अतिरिक्त आय में इजाफा किया है। उन्होंने विभाग को किसानों के पास उपलब्ध बंजर जमीन पर तालाब बनाकर मत्स्य-पालन में सहायता करने के निर्देश दिए। प्रदेश के तालाबों में इस वर्ष दोगुना मत्स्य-बीज डाला जाएगा, जिससे उत्पादन भी दोगुना से अधिक होने की संभावना है। वर्तमान के 10 हजार प्रति टन उत्पादन को बढ़ाकर 20 हजार टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख सचिव अश्विनी कुमार राय ने बताया कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं में बने सभी तालाबों में मछली-पालन के लिए जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। मत्स्य-पालन को रोजगार बनाने या पालन में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को ये तालाब पट्टे पर दिए जा सकेंगे।
(आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0