businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हरियाणा में धान खरीद का नया रिकॉर्ड

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 paddy procurement new record in haryana 131592चंडीगढ़। इस मौसम में धान खरीद एजेंसियों ने सबसे ज्यादा करीब 53.24 लाख टन से अधिक धान खरीदकर हरियाणा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक मंत्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री करण देव कंबोज ने कहा, ‘‘यह खरीद बीते साल इसी अवधि में की गई 42.69 लाख टन की खरीद के तुलना में बहुत ज्यादा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों को 8,048 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खरीद के लिए भुगतान किया गया है।’’

कंबोज ने कहा कि कुल 65.37 लाख टन धान अब तक राज्य की मंडियों (अनाज बाजार) में पिछले साल 58.14 लाख टन की तुलना में पहुंच चुका है।

कारखाने के मालिकों और वितरकों ने इस मौसम में करीब 12.13 लाख टन धान खरीदे हैं।

करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले धान के आवक और खरीद में आगे हैं।
(आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0