रेनोल्ट ट्रिबर टर्बो आज होगी लान्च, दमदार इंजन के साथ इतनी हो सकती है कीमत
Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को भी ऑफर किया जाता है। आज ही इस एमपीवी को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इसमें कौन सा इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी टर्बो ट्राइबरः रेनो की ओर से टर्बो इंजन के साथ ट्राइबर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से आज इस एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
इतना दमदार इंजनः जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी को एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एमपीवी को 100 बीएचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जा सकता है।
सीएनजी भी मिल सकती हैः रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी के विकल्प में भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही इस एमपीवी को सीएनजी के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प भी दिया जा सकता है।
इतनी होगी कीमतः रेनो की ओर से इस एमपीवी के टर्बो पेट्रोल इंजन के लॉन्च के समय ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि यह सामान्य इंजन के मुकाबले 50 से 80 हजार रुपये तक ज्यादा महंगी हो सकती है।
इनसे होगा मुकाबलाः भारतीय बाजार में रेनो ट्राइबर को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Nissan Gravite, Maruti Ertiga जैसी एमपीवी के साथ होता है।
[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]
[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]
[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]