जयपुर मंडी में हरी इलायची के भावों में उछाल, दो माह में 400 रुपए प्रति किलो की तेजी, और तेजी के आसार
Source : business.khaskhabar.com | Jun 04, 2026 | 
जयपुर। हरी इलायची (ग्रीन कार्डमम) के भावों में इन दिनों अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दो माह के अंतराल में हरी इलायची की कीमतों में लगभग 400 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। जगरतन ब्रांड हरी इलायची (8 से 8.50 एमएम) के भाव जयपुर मंडी में 3500 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं। आपको बता दें एक्सपोर्ट क्वालिटी की यह जगरतन ब्रांड हरी इलायची गुणवत्ता में खरी उतरी है। बाजार में इसकी भरपूर डिमांड बनी हुई है। देश में छोटी इलायची का प्रमुख उत्पादन केरल, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में होता है। कुल भारतीय उत्पादन का बड़ा हिस्सा केरल और तमिलनाडु के पहाड़ी क्षेत्रों से आता है। उत्पादन मौसम, बारिश, तापमान तथा कीट-रोग प्रबंधन पर काफी निर्भर रहता है। हाल की ई-नीलामी और मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार छोटी इलायची के औसत भाव वर्तमान में लगभग 2,500 से 2,700 रुपए किलो के बीच चल रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता एवं बड़े दानों वाली इलायची के भाव 3,000 से 3,300 रुपए प्रति किलो के आसपास बोले जा रहे हैं। 1 जून की नीलामी में औसत भाव लगभग 2,585 रुपए किलो और अधिकतम भाव 3,200 रुपए प्रति किलो दर्ज हुआ। जानकारों का कहना है कि वर्तमान भाव पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत मजबूत बने हुए हैं। यदि उत्पादन सामान्य रहता है और निर्यात मांग बनी रहती है, तो भावों में और तेजी की संभावना है।
[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]
[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]
[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]