businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सुजुकी ने लॉन्च की सबसे महंगी जिम्मी, क्या है कीमत

Source : business.khaskhabar.com | Jun 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 suzuki launches the most expensive jimny what is the price 822878
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

महंगी कारों की कंपनी सुजुकी ने जिम्मी का अब तक का सबसे महंगा वर्जन लान्च कर दिया है, जिसका नाम Jimny XL Rhino Special Edition है। यह मॉडल पांच दरवाजों वाली Jimny एक्सएल पर आधारित है। यह एक लिमिटेड-रन मॉडल है जो इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाता है। इसमें कुछ नए और एक्सट्रा फीचर्स जोड़े गए हैं और लुक को पहले से बेहतर बनाया गया है। 

डिजाइन एलिमेंट्सः 
Rhino Speical Edition बाहर से देखने में ज्यादा मजबूत और रफ-एंड-टफ लगती है। इस कार में ग्लॉस ब्लैक और सैटिन एल्युमिनियम साइड डिकल्स दिए गए हैं और साथ ही इस पर राइनो की थीम वाले ग्राफिक्स भी बने हुए हैं। इस SUV में नए डिजाइन वाल 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

मड फ्लैप्स और कलरः 

इसमें कीचड़ से बचाने वाले मड फ्लैप्स दिए गए हैं और इसमें एल्युमिनियम स्टाइल की स्किड प्लेट्स और साइड स्कर्ट्स जैसे काम के फीचर्स जोड़े गए हैं। Suzuki इस एडिशन को केवल एक खास कलर में दे रही है जिसमें Kinetic Yellow बॉडी और उसके साथ Pearl Black रंग की रूफ शामिल है। 

अपग्रेड्स और फीचर्सः 

गाड़ी के अंदर भी Rhino थीम को जारी रखा गया है। इसके डैशबोर्ड पर एक खास बैज दिया गया है और साथ ही सैटिन सिल्वर ट्रिम और काइनेटिक येलो स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेगर इंसर्ट्स मिलते हैं। इसकी सीटों पर भी राइनो के लोगो बने हुए हैं जो इस एडिशन को एक अलग ही लुक देते हैं। 

नए और एक्सट्रा फीचर्सः 

इसके मैनुअल वेरिएंट में रेट्रो-स्टाइल का गियर नोब दिया गया है। इसमें अपग्रेड किया गया Pioneer का फ्रंट स्पीकर सिस्टम और अलग-अलग रंगों वाली एंबिएंट फुटवेल लाइटिंग मिलती है। इसमें फर्श के लिए फ्लोर मैट्स और सामान रखने की जगह के लिए लगेज मैट्स दिए गए हैं। इसमें 9-इंच का स्टैंडर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, कपड़े की सीट कवर और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

इंजन और पावरः 

मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 101hp की पावर बनाता है। यह इंजन Suzuki के ऑलग्रिप प्रो फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। खरीदार इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से चुन सकते हैं। 

कितनी है कीमतः 

इसके मैनुअल वेरिएंट की कीमत लगभग 29.83 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत लगभग 31.82 लाख रुपये रखी गई है।

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]