दो लाख की डाउन पेमेंट के ह्यूंडई वरना के बेस माडल को ले जाएं घर, पढ़े इतनी देनी होगी ईएमआई
Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली अगर आप ह्यूंडई की वरना को लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
ह्यूंडई की ओर से वरना के बेस वेरिएंट के तौर पर एचएक्स 2 को ऑफर किया जाता है।
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपए है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.10 लाख रुपये आरटीओ और करीब 53 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 11 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद ह्यूंडई वरना आन रोड प्राइस करीब 12.72 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
इतनी आएगी ईएमआईः अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.72 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.72 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 17254 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कारः अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.72 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17254 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Verna के लिए करीब 3.76 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 16.49 लाख रुपये हो जाएगी।
इनसे होता है मुकाबलाः Hyundai की ओर से Verna को Mid Size Sedan Car के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Skoda Slavia, Volkswagen Virtus, Honda City के साथ होता है।
[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]
[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]
[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]