businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑफ रोड की जान…गुरखा की फोर्स मोटर्स ने बढ़ाई कीमत

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the life of off road…force motors increased the price of gurkha 812146
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में ऑफ रोड की जान कही जाने वाली गुरखा की फोर्स मोटर्स ने कीमत बढ़ा दी है। निर्माता की ओर से आफर की जाने वाली इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसके किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। 

हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। फोर्स की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी गुरखा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से तत्काल प्रभाव से कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। 

इतनी बढ़ी कीमतः 

जानकारी के मुताबिक फोर्स गुरखा की कीमत में 35 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत को बढ़ाया गया है। 

किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरीः 

निर्माता की ओर से इसे सात सीटों और पांच दरवाजों के विकल्प में ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की कीमत में 35646 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं तीन दरवाजों और पांच सीटों वाले वेरिएंट की कीमत में 35552 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

इतना दमदार इंजनः 

फोर्स की ओर से गुरखा में 2.6 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से 132 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही छह स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। एसयूवी में ऑफ रोडिंग के लिए फोर व्हील ड्राइव को भी दिया जाता है। 

इतनी है कीमतः 
बढ़ोतरी के बाद फोर्स की गुरखा की एक्स शोरूम कीमत 16.31 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.63 लाख रुपये है। इस एसयूवी को आखिरी बार 2024 में अपडेट किया गया था जब पांच दरवाजों वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया था और तीन दरवाजों वाले वेरिएंट को भी अपडेट किया गया था। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को ऑफ रोड क्षमता के साथ ऑफर किया जाता है। जिस कारण इसका बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra Thar, Thar Roxx जैसी एसयूवी के साथ होता है।

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0