businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेनोल्ट ब्रिजर में आएगा 1.2 लीटर 3 सिलेंडर हाइब्रिड इंजन, मिलेगी शानदारी माइलेज

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the renault brezza will feature a 12 liter 3 cylinder hybrid engine offering excellent mileage 812301
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

कार लवर्स के लिए अच्छी खबर है। रेनोल्ट ब्रिजर में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन होगा। लेकिन अब पता चला है कि इसके लिए एक अलग 1.2 लीटर हाइब्रिड इंजन पर भी काम चल रहा है। साधारण पेट्रोल इंजन के उलट, यह हाइब्रिड इंजन 3-सिलेंडर वाला होगा। यह मिलर साइकिल तकनीक पर काम करेगा। उम्मीद है कि इस इंजन में AVL के H12 कॉन्सेप्ट की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इंजन का डिजाइन और फायदाः 

हाइब्रिड इंजन के लिए 3-सिलिंडर वाले लेआउट का चुनाव किया गया है जिससे इंजन कम जगह घेरे। इससे हाइब्रिड के अन्य पुर्जों को लगाने में आसानी होती है। इसमें मिलर साइकिल तकनीक का इस्तेमाल बेहतर कार्यक्षमता के लिए किया गया है। इस तकनीक से जो पावर कम होती है उसकी भरपाई इलेक्ट्रिक मोटर कर देती है। 

माइलेज का लक्ष्यः 

रेनोल्ट का लक्ष्य इस गाड़ी से अच्छा माइलेज हासिल करना है। इसके लिए कंपनी इंजन एक्सपर्ट AVL द्वारा हाल ही में दिखाए गए हाई-एफिशिएंसी मॉडल की तकनीक को अपना सकती है। वियना मोटर सिम्पोजियम में दिखाए गए इस मॉडल को Dacia Duster में लगाकर टेस्ट किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक 3.3 लीटर पेट्रोल में 100 किमी तक चल सकती है। 

इंजन की तकनीकः 
AVL के अनुसार, यह कॉन्सेप्ट इंजन हॉर्स पावरट्रेन के H12 यूनिट पर आधारित है। इसे बढ़ाकर 1,200cc से थोड़ा ज्यादा किया गया है और इसमें बेहतर कार्यक्षमता पाने के लिए कई सुधार किए गए हैं। भारत में Renault इस इंजन की क्षमता को 1,200cc से कम ही रख सकती है। ऐसा इसलिए किया जाएगा जिसे ब्रिजर को छोटी कारों पर लगने वाले कम टैक्स का फायदा मिल सके। कंपनी इस लक्ष्य को पाने के लिए साधारण H12 3-सिलिंडर इंजन ब्लॉक का इस्तेमाल करते हुए उसमें H12 कॉन्सेप्ट की कुछ खास तकनीकों को शामिल कर सकती है।

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0