हीरो, टीवीएस या फिर ओला में से कौनसा स्कूटर खरीदें, पढ़िए यह खबर
Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली आपने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना लिया है तो यह खबर आपके लिए है। अच्छे और तेज स्कूटरों की कीमत ज्यादा होती है तो ऐसा नहीं है। ईवी बाजार में कई कंपनियों के पास ऐसे स्कूटर मौजूद हैं को आपको 60,000 के बजट में आसानी से मिल जाएंगे। इन स्कूटरों की स्पीड अच्छी होती है जिसकी वजह से आप इन्हें शहर के ट्रैफिक में भी आराम में चला सकते हैं।
विदा वीएक्स2 गोः हीरो कंपनी के विडा ब्रांड के स्कूटरों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। BaaS प्लान की वजह स स्कूटर काफी सस्ते हो गए हैं। इस प्लान के साथ विदा वीएक्स2 गो मॉडल सिर्फ 44,990 (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगा। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 92 किमी तक चल सकता है और इसकी टॉप स्पीड 70kmph है।
बाउंस इनफिनिटी ई1ः बाउंस इनफिनिटी ई1 भी बहुत अच्छा विकल्प है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 55,000 रुपए है। इस एक बार फुल चार्ज करने पर यह 70 किमी तक की रेंज दे सकती है तो वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 65kmph तक जा सकती है।
जेलिओ ग्रेसी आईः भारतीय ऑटो बाजार में कम बजट वाले लोगों के लिए जेलिओ ग्रेसी आई एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 54,000 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत वाली यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से 70किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं इसके टॉप-स्पीड की बात करें तो यह 65kmph तक जा सकती है।
टीवीएस ओरबिटर वी1ः
यह TVS का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान (BaaS) के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49,999 है। इसके लिए आपको हर महीने कम से कम 862 रुपए का चार्ज देना होगा। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 86किमी तर चल सकती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 68kmph तक की है।
ओला एसएक्स1ः Ola Electric ने अपने सबसे सस्ते मॉडल S1X (2kWh) की कीमत को कई बार कम कर के 50 हजार रुप तक कर दिया था। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 108किमी तक चल सकता है। इसकी सबसे खास बात इसकी स्पीड है जो 90kmph तक जाती है।
[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]
[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]
[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]