सेंसेक्स 66 हजार अंक से नीचे लुढ़का
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 66 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर गया।
चिप की अधिक आपूर्ति व कमजोर मांग के बीच सैमसंग का मुनाफा 95 प्रतिशत घटा
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को दूसरी तिमाही के परिचालन लाभ में 95
फीसदी की गिरावट दर्ज की, क्योंकि व्यापक आर्थिक संकट के कारण मोबाइल फोन
से लेकर कंप्यूटर और कारों तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में इस्तेमाल होने वाले
चिप्स की मांग पर असर पड़ा है।
कैन फिन होम्स की अंबाला शाखा के कर्मचारियों ने की 38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
कैन फिन होम्स की आंतरिक टीम ने पाया है कि कंपनी की अंबाला शाखा के
कर्मचारियों ने चेक हस्ताक्षर प्राधिकार का दुरुपयोग करके विभिन्न
व्यक्तिगत बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करके समय-समय पर धोखाधड़ी की है।
कर्नाटक में अच्छी बारिश के बाद 100 फीसदी बुआई का भरोसा: सिद्दारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बुधवार को कहा कि उन्हें भरोसा है
कि अच्छी बारिश के मद्देनजर किसान कुछ दिनों में 100 फीसदी बुआई कर लेंगे।
तकनीकी कारणों से साइट पर टिकटिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं : आईआरसीटीसी
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मंगलवार को कहा कि
तकनीकी कारणों से उसकी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर टिकटिंग सेवाएं
उपलब्ध नहीं हैं।
एफपीआई ने पिछले 2 दिनों में 2,081 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
पिछले दो दिनों में एफपीआई ने 2,081 करोड़ रुपये के स्टॉक बेचे हैं, जो
खरीदारी में कमी का संकेत देता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य
निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने ये बात कही है।
वित्त वर्ष 2024 में धीरे-धीरे बढ़ेगा व्यक्तिगत खपत व आवासीय निवेश
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू बचत
के वित्तीयकरण का विषय औंधे मुंह गिर गया है, पिछले साल कुल घरेलू बचत में
इसकी हिस्सेदारी घटकर 32 फीसदी रह गई है, जो तीन दशकों में सबसे कम है।
आईटीआई में इंस्ट्रक्टर के 50 फीसदी से ज्यादा पद खाली
देश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 2,06,254 प्रशिक्षकों
के स्वीकृत पदों में से केवल 98,090 या 52 प्रतिशत ही भरे गए हैं, जबकि
1,08,164 पद खाली पड़े हैं।
एनडीएमए 2023 के अंत तक आपदा अलर्ट का सेल प्रसारण शुरू करेगा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) अपने कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल
सिस्टम (सीएपीएस) के दूसरे चरण के रूप में इस साल के अंत तक सेल
ब्रॉडकास्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां
रविवार को यह जानकारी दी।