businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत-फ्रांस ने क्रिटिकल मिनरल्स पर बढ़ाया सहयोग, नई दिल्ली में हुई पहली संयुक्त कार्य समूह की बैठक

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 india and france boost cooperation on critical minerals first joint working group meeting held in new delhi 827216नई दिल्ली । भारत और फ्रांस ने क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। फ्रांस के रणनीतिक खनिज एवं धातु आपूर्ति के अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधि बेंजामिन गैलेजोट ने 6 और 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया, और इस दौरान उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर पहली संयुक्त कार्य समूह (ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी साझा की गई। 
बयान के अनुसार, 6 जुलाई को आयोजित इस बैठक में भारत की ओर से खनन मंत्रालय के राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन के संयुक्त सचिव कदम संदीप वसंत ने सह-अध्यक्षता की। बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ तत्वों की खोज, प्रोसेसिंग, रिसाइक्लिंग और टिकाऊ सप्लाई चेन विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य की औद्योगिक और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ सप्लाई चेन विकसित करना बेहद जरूरी है। बातचीत के दौरान भारत, फ्रांस और अन्य प्रमुख देशों में संयुक्त सहयोग परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
बैठक में फ्रांस की ब्यूरो ऑफ जियोलॉजिकल एंड माइनिंग रिसर्च (बीआरजीएम) तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। दोनों संस्थानों ने लंबे समय से चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने और पूरे क्रिटिकल मिनरल्स वैल्यू चेन से जुड़ी जानकारी एवं विशेषज्ञता साझा करने के नए अवसरों पर चर्चा की।
नई दिल्ली दौरे के दौरान बेंजामिन गैलेजोट ने भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान खनन, उद्योग और निवेश से जुड़े सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
यह दौरा फरवरी 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित भारत-फ्रांस क्रिटिकल मिनरल्स सहयोग संबंधी संयुक्त आशय घोषणा का अगला चरण माना जा रहा है, जिसके तहत दोनों देश खनिज खोज, खनन, अनुसंधान, नवाचार, वैल्यू चेन के विविधीकरण, सप्लाई चेन की मजबूती और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए थे।
बयान के अनुसार, फ्रांस का रणनीतिक खनिज एवं धातु आपूर्ति अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल दिसंबर 2022 में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य फ्रांस के लिए रणनीतिक खनिजों और धातुओं की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय स्थापित कर औद्योगिक, ऊर्जा और रणनीतिक जरूरतों के लिए मजबूत सप्लाई चेन तैयार करना है।
--आईएएनएस
 

[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


Headlines